HomeUttarakhandAlmoraAlmora: एसएसजे परिसर के हिंदी विभाग में दो पुस्तकों का विमोचन

Almora: एसएसजे परिसर के हिंदी विभाग में दो पुस्तकों का विमोचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में डॉ. ममता पंत की कहानी संग्रह ‘तिमूर’ व डॉ. माया गोला की पुस्तक ‘हिंदी भाषा एक अध्ययन’ का विमोचन विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डॉ प्रीति आर्या, डॉ.तेजपाल सिंह, प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो. विद्याधर सिंह नेगी व डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग में आयोजित गोष्ठी में प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने उक्त पुस्तकों का विमोचन करते हुए दोनों ही पुस्तकों के लेखकों को बधाई दी। उन्होंने डॉ. ममता पंत के कहानी संग्रह पर कहा कि इसमें महिला विमर्श की उत्कृष्ट कहानिया हैं और डॉ. माया गोला की पुस्तक ने हिंदी भाषा के विभिन्न पक्षा को छुआ है। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी सिद्द होगी। इस मौके पर डॉ. माया गोला ने हिंदी भाषा को लेकर 10 पुस्तकें पुस्तकालय को भेंट की। कार्यक्रम में कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments