अल्मोड़ा : पूजा बिष्ट व तानिया राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित

0

✒️ शारदा पब्लिक स्कूल की हैं होनहार छात्राएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

शारदा पब्लिक स्कूल (Sharda Public School, Almora) की दो छात्राओं पूजा बिष्ट एवं तानिया का राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के चयन हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

उल्लेखनीय है कि गत 03 सितंबर, 2022 को अल्मोड़ा में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा पूजा बिष्ट व तानिया का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियागिता के लिए हुआ।

इन छात्राओं ने जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार योगासन कला का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए लिए अपना स्थान तय किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं योग प्रशिक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में विगत वर्ष से योगा प्रशिक्षक चंदन सिंह बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS