HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : UKSSSC पेपर लीक प्रकरण, ABVP ने भी खोला मोर्चा, प्रदर्शन

बागेश्वर : UKSSSC पेपर लीक प्रकरण, ABVP ने भी खोला मोर्चा, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

यूकेएसएससी परीक्षा व विधानसभा में हुई नियुक्तितयों में भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मुखर हो गई है। नाराज छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र गुरुवार को कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकारी नौकरी में हो रही धांधली व भ्रष्टाचार पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्मय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि यूकेएसएसएससी व विधानसभा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं। यह मामला हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन धनबल से अयोग्य नौकरी पा रहे हैं। अभापिप भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग करता है। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजेंद्र दानू ,सौरभ जोशी, हिमांशु जोशी, शिव, नितिन गुरुरानी, पंकज कुमार, ललित थापा, मनीष कुमार, भावना, पूजा, हरीश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments