HomeUttarakhandAlmoraAlmora : क्रांतिदूत स्व. धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में करें शामिल

Almora : क्रांतिदूत स्व. धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में करें शामिल

ADVERTISEMENTS

सालम समिति की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सालम समिति अल्मोड़ा की यहां राम सिंह धौनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय में हुई बैठक में सरकार से क्रांतिदूत स्व. राम सिंह धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को ‘जै हिंद’ का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई।

वक्ताओं ने सरकार से लोधिया में निर्मित फूड एंड क्राफ्ट संस्थान का नाम राम सिंह धौनी के नाम से किये जाने, धौनी की जयंती 24 फरवरी व पुण्यतिथि 12 नवंबर को जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह को भव्य रूप देने हेतु सरकारी स्तर पर मनाये जाने के साथ ही प्रसिद्ध पौराणिक धुर्का देवी मंदिर, जो काफलीखान-भनोली मोटर मार्ग के चेलछीना से 03 किमी चढ़ाई पर है में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चेलछीना अथवा मनोटा से रोपवे से जोड़े जाने की मांग की गई।

बैठक में कहा गया कि धुर्का देवी मंदिर की मान्यता मां बाराही देवी देवीधूरा के समान है, जहां साल भर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही प्रवासी श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। खड़ी चढ़ाई के कारण कई श्रद्धालु मां के दर्शनों से वंचित रह जाते हैं। रोप वे लगने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह महरा, उपाध्यक्ष लोकमणि भट्ट, सचिव अमरनाथ रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, विनोद जोशी, परमेंद्र बिष्ट, राजू पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments