HomeUttarakhandAlmoraबगैर सत्यापन किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना

बगैर सत्यापन किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना

ADVERTISEMENTS

जनपद पुलिस ने 159 लोगों का किया सत्यापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद अल्मोड़ा पुलिस ने वृहद सत्यापन अभियान चलाकर 159 लोगों का सत्यापन किया। साथ ही बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों पर जुर्माना भी लगाया। एसएसपी ने जनता से बाहरी व्यक्तियों से अनिवार्य सत्यापन करवाने का आग्रह करते हुए बताया कि उत्तराखंड पुलिस के एप के माध्यम से घर बैठे भी सत्यापन किया जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर
जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान जारी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी, रेड़ी-ठेले लगाने वाले व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा 159 लोगों के सत्यापन किया गया। वहीं, बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। बगैर सत्यापन करवाये किरायेदार रखने पर अल्मोड़ा कोतवाली अंतर्गत एक मकान मालिका को 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं थाना सोमेश्वर द्वारा एक मकान मालिक के विरुद्ध धारा- 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 10 हजार का कोर्ट चालान किया गया। थाना चौखुटिया द्वारा भी अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 10 हजार का कोर्ट चालान किया गया। इधर एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद वासियों से सभी किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि Uttarakhand Police App के माध्यम से घर से ही सत्यापन कराया जा सकता है। जिससे जहां मकान मालिक स्वयं सुरक्षित रहेंगा तथा आस-पड़ोस व समाज को भी सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments