HomeBreaking NewsPaper leak में सबसे बड़ी कार्यवाही, RIMS कम्पनी का मालिक गिरफ्तार

Paper leak में सबसे बड़ी कार्यवाही, RIMS कम्पनी का मालिक गिरफ्तार

देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए आरआईएमएस कंपनी लखनऊ (RIMS Company Lucknow) के मालिक राजेश चौहान को पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 25वीं गिरफ्तारी है।

एसएसपी STF अजय सिंह ने बताया कि, पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जांच के क्रम में सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था एसटीएफ की टेक्निकल टीम द्वारा आयोग में गहन जांच बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में अभियुक्त प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है।

उपरोक्त अभियुक्त भी RIMS कंपनी का कर्मचारी था और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था, जिसके द्वारा ही पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखों रुपए में बेचा गया था।

STF ने अपील की : जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए है उनको चिन्हित कर लिया गया है, अपने बयान खुद आकर दर्ज कराने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दें कि, शुक्रवार को ही STF ने मुख्य अभियुक्त केंद्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के इस नकल माफिया का गड़जोड उत्तराखंड के सरकारी नौकरियों के सौदागर हाकम सिंह, चंदन मनराल, जगदीश गोस्वामी व ललितराज शर्मा से था। केंद्रपाल अपने विभिन्न संपर्क के माध्यम से पेपर लीक करता था।

यह भी पढ़े : टेंपो चालक बना करोड़ों का मालिक, UKSSSC में हुई 24वीं गिरफ्तारी

अब तक 25 लोग गिरफ्तार – अभियुक्तों के नाम

1- शूरवीर सिंह चौहान
2- कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3- मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4- गौरव नेगी
5- जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6- मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7- अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8- दीपक चौहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
9- भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10- दीपक शर्मा
11- अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12- महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13- हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14- तुशार चौहान
15- गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16- सूर्य प्रताप (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
17- उत्तरकाशी में तैनात शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर
18- उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत
19- अंकित रमोला निवासी उत्तरकाशी नौगांव
20- धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा
21- चंदन सिंह मनराल
22- जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा
23- दिनेश चंद्र जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड अधिकारी A. E. O. निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी
24- केंद्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर उत्तर प्रदेश।
25- राजेश चौहान आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक

ये है मामला

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में कराई थी। इसके बाद से ही लगातार इसमें धांधली की बात सामने आ रही थी। बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद से ही एसटीएफ कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments