HomeUttarakhandBageshwarपरीक्षाफल को लेकर असंतोष, गुस्साये छात्रों ने फूंका वित्त नियंत्रक का पुतला

परीक्षाफल को लेकर असंतोष, गुस्साये छात्रों ने फूंका वित्त नियंत्रक का पुतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षाफल को लेकर छात्रों में भारी रोष है। नाराज छात्रों ने डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन किया। वित्त नियंत्रक का पुतला दन किया। इसके बाद प्राचार्य के माध्मम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को छात्र डिग्री कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला के माध्मय से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्नातक स्तर पर का परीक्षाफल घोषित हो गया है, लेकिन परीक्षा अंकपत्रों में कई खामियां हैं। जो छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय के अलावा कुछ नहीं है। छात्रों को लिखित परीक्षा में जो अंक दिए गए हैं वह न्यायोचित नहीं है, जो विश्वविद्यालय के मूल्यांकन पर भी सवाल उठाते हैं। उन्होंने पुर्नमूल्यांकन करने तथा समस्या का समाधान करने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके कमलेश कुमार, राहुल कुमार, सागर कुमार, राजबीर लोबियाल, संदीप कुमार, विक्रम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments