HomeUttarakhandAlmoraदो दर्जन से अधिक शिक्षकों को आयकर विभाग से जारी हो सकता...

दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को आयकर विभाग से जारी हो सकता है नोटिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को आयकर विभाग से नोटिस जारी हो सकता है। इन शिक्षकों के आयकर को लेकर विभागीय कार्यालय के टैन में आयकर का नोटिस जारी हुआ है।

समग्र शिक्षा अभियान अल्मोड़ा के वित्त अधिकारी की ओर से जनपद क समस्त खंड एवं उप शिक्षा अधिकारियों, ताकुला को छोड़कर अध्यापकों के आयकार चालान के संबंध में पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि संबंधित विकासखंडों में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्यरत कुछ अध्यापकों के वित्तीय वर्ष 2021-22 (Assessment Year-2022-23) में फार्म 16 में आयकर देय आने पर भी उनके द्वारा मकान किराया, under section 80C के अन्तर्गत बचत (LIC, PPA, PLI, NSC, Education Fee, etc.). Home Lone के ब्याज तथा किस्त की धनराशि एवं स्वास्थ्य बीमा की धनराशि घटाकार आयकर में छूट प्राप्त की गयी है। जिस कारण कार्यालय के टैन में आयकर का आनलाईन नोटिस प्राप्त हुआ है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि जनपद के संबंधित खंड एवं उप शिक्षा अधिकारी संलग्न सूची के अनुसार अपने विकासखंड में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अध्यापकों से छूट सम्बन्धी समस्त अभिलेख एवं यदि चालान के माध्यम से अवशेष आयकर जमा किया गया है तो चालान की एक प्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में तीन दिन के भीतर जमा करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। छूट सम्बन्धी समस्त अभिलेखों एवं आयकर चालान की प्रति प्राप्त न होने पर सम्बन्धित अध्यापक को आयकर द्वारा नोटिस भेजा जा सकता है, जिसके लिये वह स्वयं उत्तरदायी होगा। पत्र में कहा गया है कि प्रकरण आयकर विभाग से संबंधित है अतः विशेष ध्यान दिया जाना है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments