HomeUttarakhandDehradunशासन ने किया पेपर लीक मामले में दोनों अपर निजी सचिव को...

शासन ने किया पेपर लीक मामले में दोनों अपर निजी सचिव को निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में दोनों गिरफ्तार अपर निजी सचिव सूर्यप्रताप सिंह व गौरव चौहान को शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किये है। आपको बता दें कि, पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से अभी तक 22 गिरफ्तारी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd

आदेश के मुताबिक, सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह राणा, अपर निजी सचिव (अस्थाई रूप से कार्यरत) उत्तराखंड सचिवालय, निवासी ग्राम निवाह मण्डी, थाना व पोस्ट जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ देहरादून के पत्र दिनांक 12.08.2022 द्वारा प्रदत्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 यथासंशोधित 2010 के नियम -4(3) (क) के अधीन 48 घण्टे से अधिक अवधि के लिए अभिरक्षा में निरूद्ध किए जाने के कारण दिनांक 12.082022 से निम्नलिखित आरोपों के अधीन निलंबित किया जाता है।

इसके अलावा गौरव कुमार चौहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह, अपर निजी सचिव (अस्थाई रूप से कार्यरत), उत्तराखण्ड सचिवालय, निवासी कासमपुर, जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, देहरादून के पत्र दिनांक 10.08.2022 द्वारा प्रदत्त सूचना के आधार पर उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 यथासंशोधित 2010 के नियम-4 (3) (क) के अधीन 48 घण्टे से अधिक अवधि के लिए अभिरक्षा में निरूद्ध किए जाने के कारण दिनांक 10.08.2022 से निम्नलिखित आरोपों के अधीन निलंबित किया जाता है। नीचे देखें आदेश…

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 16 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments