HomeUttarakhandAlmoraAlmora: देवली ग्रामसभा में विधायक मनोज तिवारी ने दिए 03 लाख

Almora: देवली ग्रामसभा में विधायक मनोज तिवारी ने दिए 03 लाख

-भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई जगह हुआ स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधायक मनोज तिवारी ने सोमवार को निकटवर्ती ग्रामसभा देवली का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान जगह-जगह विधायक का स्वागत हुआ और विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर ग्रामीणों के दुखड़े समझने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामसभा में विकास कार्यों के लिए 03 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा है, उसी विश्वास पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जनता की मांग पर विधायक मनोज तिवारी ने ग्रामसभा में विकास कार्यों के लिए तीन लाख रूपये विधायक निधि से दिए। इस भ्रमण में उनके साथ पूर्व प्रधान खत्याड़ी हर्ष कनवाल, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, ग्राम सभा देवली की ग्राम प्रधान दीपा लटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुमा देवी, टीकम सिंह, कुन्दन सिंह, भुवन सिंह लटवाल, दीवान सिंह लटवाल, नन्दा बल्लभ, मोहन लटवाल, सुन्दर सिंह लटवाल, सोबन सिंह, रामलाल, विरेन्द्र लाल, पूरन सिंह, महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, दीपक सिंह, संजय रावत, कृष्णा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments