HomeUttarakhandAlmoraहवालबाग में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का हुनर

हवालबाग में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का हुनर

⏩ पेंटिंग में राशि बिष्ट, क्विज़ में प्राची साह व साक्षी साह की टीम अव्वल

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जन्माष्टमी का त्योहार ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब उत्साह के साथ मनाया गया। हवालबाग में नव युवा मंगल दल द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

पेंटिंग प्रतियोगीता मे राशि बिष्ट प्रथम, तन्मय आर्या द्वितिय तथा प्राची साह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगीता में प्राची साह व साक्षी साह की टीम प्रथम तथा भूमिता नेगी व दिव्यानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुर्सी दौड़, अंताक्षरी तथा बिंगो प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें प्रथम व दितीय स्थान प्राप्त करने वाले दिशा नेगी, भूमिता नेगी, दिव्यानी, लवली तथा आकाश साह रहे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमित साह, मंगल दल अध्यक्ष सूरज तड़ागी, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल नेगी तथा अन्य सदस्य लोकेश काला, योगेश नेगी, ऋतिक नेगी, रवि बिष्ट, विकास साह, मोहित नेगी, हर्षित काला, नीरज नेगी व अन्य ग्रामवासी सम्मलित थे।

नव युवा मंगल दल के अध्यक्ष सूरज तड़ागी ने बताया की यह सभी प्रतियोगिता बच्चों व युवाओं की प्रतिभाओ को उजागर करने के लिए आयोजित की गई और अब से मंगल दल की कोशिश रहेगी की हर महीने वो इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। उन्होंने उत्सव में योगदान व सहयोग देने वालों का आभार जताया, जिसमें गौरव नेगी (कन्ना), कौशल साह, योगेश नेगी व कई अन्य शामिल थ्ेा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments