HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: विधायक सुरेश गढ़िया पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र मुनार

Bageshwar: विधायक सुरेश गढ़िया पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र मुनार

ADVERTISEMENTS

  • आपदा रोकने के स्थाई विकल्प तलाशने के निर्देश
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधायक सुरेश गड़िया ने आपदा प्रभावित कपकोट तहसील के मुनार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़क का भी जायजा लिया। अधिकारियों को स्थायी विकल्प तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र आपदा और भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है।

पिछले महीने हुई बारिश से सबसे अधिक नुकसान भी क्षेत्र को हुआ है। सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए बजट स्वीकृत किया और बंद मार्ग खोले गए। कई मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। उन्हें खोलने का प्रयास जारी है। धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ अशोक परिहार, तहसीलदार पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, बलबीर टाकुली, गिरीश जोशी, भगवत कोरंगा आदि मौजूद रहे।
तीन सड़कें अभी भी बंद

जिले में भूस्खलन के चलते तीन सड़कें नहीं खुल पा रही हैं। इन सड़कों को खोलना प्रशासन के लिए अभी भी चुनौती है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सौंग-खलीधार, बिजौरीझाल-ओखल्सों और डंगोली- सैलानी मार्ग लंबे समय से बंद हैं। इस कारण इस सड़क से जुड़े गांव के लोग पांच से सात किमी पैदल जाने को मजबूर हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि इन मार्गों पर भूस्खलन से सड़क बह गई है। उन्हें ठीक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments