HomeUttarakhandAlmoraमेले, झूले, सरकस के नाम पर बाहरी व्यापारियों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

मेले, झूले, सरकस के नाम पर बाहरी व्यापारियों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

ADVERTISEMENTS

⏩ बाहरी व्यापारियों के आगमन से स्थानीय व्यापारी हो रहे प्रभावित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा में व्यापारी हितों की रक्षा तथा व्यापार को बचाने के लिए तय किया है कि बाहरी क्षेत्र से यहां आने वाले व्यापारियों का कड़ा विरोध किया जायेगा। शासन व प्रशासन तक यह बात पहुंचायी जायेगी।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व से ही व्यापार मंडल बाहरी व्यक्तियों और नगर क्षेत्र में लगने वाली सेलों का पुरजोर विरोध करता आया है। विभिन्न मेला आयोजनों के दौरान बाहर से आये व्यापारियों द्वारा मेलों में झूले, सरकस के नाम पर पूरा बाजार लगाने पर प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व भांति व्यापार मंडल वर्तमान में भी इसका विरोध करेगा, जिसके लिए व्यापार मंडल शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचायेगा। सुशील साह ने कहा कि यह बड़ा खेद का विषय है कि शहर में लगातार बाहारी व्यक्तियों का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है, जिससे नगर के व्यापारियों के व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इन बाहरी व्यापारियों का समर्थन करता है, नगर व्यापार मंडल उसका भी विरोध करेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments