सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर वन प्रभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कुमाऊं मंडल स्तरीय वन अधिकारी कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्यशैली के लिए मुख्य वन संरक्षक द्वारा हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
वन विभाग परिसर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रेंजर करायत को वन अधिनियम नियमावली में अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक कुशलता से निर्वहन करने, वन क्षेत्रों में वनों के विस्तारीकरण, पेड़ो के संरक्षण,और वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य वन संरक्षक कुमाऊ पीके पात्रो द्वारा अतिविशिष्ट वनअधिकारी कर्मचारी का मैडल दिया गया। उनके सम्मानित होने पर प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी व विभाग कर्मियों सहित क्षेत्र के लोगों ने भी उनके बधाई दी।

