HomeUttarakhandBageshwarनैनीताल पुलिस में तैनात बागेश्वर निवासी कांस्टेबल संजय कुमार का निधन

नैनीताल पुलिस में तैनात बागेश्वर निवासी कांस्टेबल संजय कुमार का निधन

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। नैनीताल पुलिस में तैनात बागेश्वर निवासी कांस्टेबल संजय कुमार का मंगलवार की रात बी.डी. पांडे पुरुष चिकिसालय नैनीताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

जिला बागेश्वर के ग्राम कपकोट निवासी संजय कुमार पुत्र दीवान राम नैनीताल पुलिस के डायल 112 शाखा में नियुक्त कानि. 897. ना.पु. के पद पर तैनात थे।

संजय कुमार कांस्टेबल वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। विगत महीनों से आरक्षी, स्वास्थ्य खराब होने के कारण बरेली के श्री राम मूर्ति अस्पताल से उपचाराधीन थे। संजय के आकस्मिक निधन ने समस्त नैनीताल पुलिस परिवार को शोकाकुल कर दिया।

बुधवार को काठगोदाम के चित्रशिला घाट में स्वर्गीय आरक्षी के पार्थिव शरीर को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा सुसज्जित सलामी गार्द के साथ विधिपूर्वक सलामी दी गई। तदोपरांत स्वर्गीय संजय कुमार पंचतत्व में विलीन हुए।

एसएसपी नैनीताल सहित समस्त पुलिस परिवार द्वारा स्वर्गीय आरक्षी के परिजनों को सांत्वना दी गई। परमपिता परमेश्वर आरक्षी की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा अपने चरणों में स्थान दें।

यह भी पढ़े: NSA अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में तीन कमांडो बर्खास्त

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments