HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः धरना व नारेबाजी से डीडीए के खिलाफ आवाज बुलंद

अल्मोड़ाः धरना व नारेबाजी से डीडीए के खिलाफ आवाज बुलंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क चैघानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर 2017 को तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। जिसका तब से स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है, मगर इसे समाप्त करने के बजाय प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र कर इतिश्री कर ली और अब चुप्पी साधकर दुविधा की स्थिति पैदा कर दी है। अन्य वक्तओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं कर देती, तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा।

धरने की अध्यक्षता प्रताप सिंह सत्याल तथा संचालन सभासद हेम चन्द्र जोशी ने किया। धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, हेम चन्द्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनन्द सिंह बगडवाल, राजू गिरी, आनन्दी वर्मा, भारतरत्न पाण्डेय, चन्द्रकान्त जोशी, तारा चन्द्र साह, ललित मोहन पन्त, चन्द्रमणि भट्ट, हर्ष कनवाल, महेश चन्द्र आर्या सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments