HomeBreaking Newsस्मैक खरीदने को चुराया 15 फीट का लोहे का पाइप, 02 युवक...

स्मैक खरीदने को चुराया 15 फीट का लोहे का पाइप, 02 युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्मैक की लत युवाओं को अपराधों की ओर धकेल रही है। यहां ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां स्मैक खरीदने के लिए रूपयों का इंतजाम नहीं हुआ तो दो युवकों ने तल्ला कैंची क्षेत्र से 15 फिट का एक लोहे का पाइप ही चुरा लिया, लेकिन उसे बेचने से पूर्व ही यह दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली भवाली के चौकी खैरना क्षेत्र अंतर्गत एक मुकदमा दर्ज था। जिसमें वादी ने बताया कि उसका लगभग 15 फीट लंबा एवं 4 इंच गोलाई वाला लोहे का पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाली भवाली में धारा 379/411 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी भवाली के मार्गदर्शन, उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के दिशा-निर्देशन एवं चौकी प्रभारी खैरना उनि दिलीप कुमार के नेतृत्व में चौकी पुलिस टीम द्वारा ढूंढ-खोज शुरू की गई। इस बीच एक मुखबिर की सूचना के आधार पर गत दिवस 15 अगस्त 2022 को उक्त चोरी की घटना में संलिप्त युवक पंकज कुमार आर्य, पुत्र महेंद्र लाल उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सुयालखेत पोस्ट सुयालबाड़ी थाना भवाली जिला नैनीताल। हाल निवासी साईं मंदिर कैंची धाम के पास व उसके दूसरे सहअभियुक्त डूंगर सिंह बिष्ट उर्फ डब्बू पुत्र हरीश सिंह निवासी साईं मंदिर कैंची धाम थाना भवाली जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष को पुलिस टीम ने दबोचा। इस दौरान उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 15 फीट लंबा 4 इंची लोहे का GI पाइप तल्ला कैंची से बरामद हुआ, जिस पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह स्मैकपीने के आदी हैं। स्मैक की लत को पूरा करने के लिए तल्ला कैंची पंचक्की के पास से लोहे के पाइप को काटकर चोरी कर लाए थे। जिसे वह आज मौका पाकर भवाली में कबाड़ियों को बेचने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उनि दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments