HomeAccidentउत्तराखंड : भागीरथी के तेज बहाव में बहा तीर्थयात्री, तलाश जारी

उत्तराखंड : भागीरथी के तेज बहाव में बहा तीर्थयात्री, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश आम लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है, उत्तरकाशी में हुई भारी बारिश में कई दुकानों समेत ATM ने बहा तो वहीं देहरादून के विकासनगर में बादल फटने की घटना सामने आई। तो वहीं उत्तरकाशी के गंगोत्री से दुःखद खबर आई है।

यहां गुरुवार को गंगोत्री धाम में नहाते समय एक यात्री भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम यात्री की तलाश में जुटी हुई है। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब गंगोत्री धाम में भागीरथी किनारे घाट पर नहाते समय अचानक पैर फिसलने से 65 वर्षीय लक्ष्मी नारायण निवासी तमिलनाडु भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। भागीरथी नदी इन दिनों उफान पर है। यात्री की खोज की जा रही है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में भारी बारिश, विकासनगर में फटा बादल- उत्तरकाशी में बहा एटीएम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments