HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली

Bageshwar: घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा ने घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर में बाइक रैली निकाली। ताकुला रोड से रैली का शुभारंभ हुआ और नुमाइशखेत गांधी प्रतिमा के समीप समापन किया गया। बाइकों के अलावा कार्यकर्ता पदयात्रा पर भी निकले। जिसमें नगर और ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

बुधवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बाइक और पदयात्रा निकाली। अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने कहा कि देश की आन, बान और शान तिरंगा है। उसे झुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार का संकल्प पूरा करना है। कहा कि मंडलों में भी तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लोगों में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगामी संसदीय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी दिलाने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, प्रकाश साह, राजेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, राजकुमार मेहता, गोविंद बलियान, विवेक तिवारी, दरवान सिंह, खड़क दफौटी, जीसी आर्य, हेमंत साह, कैलाश गढ़िया, गोविंद बाफिला, संजय परिहार, आनंद सिंह, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे। उधर गरुड में आजादी का अमृत महोत्सव 75वें वर्षगांठ पर भाजपा गरुड़ मंडल इकाई ने भी विशाल बाइक रैली निकालकर एकता का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हेमा विष्ट, जनार्जन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, सुनीता आर्य, डीके जोशी, घनश्याम जोशी, कैलाश खुल्बे, राजू भडारी, नंदन सजवाण, भुवन जोशी, राजेन्द्र रावत, हरीश रावत, सुनील दोसाद, कुंदन सिंह ,एनडी पंत मोहन सिंह, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments