HomeBreaking Newsहोटल-रेस्टोरेंट में चला सघन चेकिंग अभियान, धूम्रपान पर भी हुआ चालान

होटल-रेस्टोरेंट में चला सघन चेकिंग अभियान, धूम्रपान पर भी हुआ चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

चौकी इंचार्ज क्वारब बाल कृष्ण आर्य ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए होटल व ढ़ाबों की सघन चेकिंग की। साथ ही एमवी एक्ट के अलावा धूम्रपान अधिनियम के तहत भी चालान किया गया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक व प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब-सिगरेट आदि मादक पदार्थों का सेवन व बिक्री पर कार्रवाई करने के आदेश सभी थाना-चौकी पुलिस को दिये हैं। आदेशों के अनुपालन में चौकी प्रभारी बालकृष्ण ने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुयालबाड़ी, क्यारब, मोना, चोपड़ा, नैनीपुल में होटल-ढ़ाबों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल, ढ़ाबों, रेस्टोरेंट व चाय आदि की दुकानों में संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि यहां कोई शराब पीता पाया गया तो संबंधित व्यक्ति और संचालक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इसके अलावा हाईवे पर नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन चालाकों के चालान भी हुए। एमवी एक्ट में एक कोर्ट का चालान बगैर डीएल के, 03 एमवी एक्ट नगद चालान 1500 रूपया, 02 चालान पुलिस एक्ट में 500 रूपये और एक धूम्रपान एक्ट में 200 रूपये का चालान किया गया। यह चालान नैनीपुल में एक दुकान में सिगरेट पीने पर संबंधित व्यक्ति का किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सहायक निरीक्षक गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल गोपाल सिंह, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments