HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जिले में भाजपा फहराएगी 60 हजार घरों में तिरंगा

अल्मोड़ाः जिले में भाजपा फहराएगी 60 हजार घरों में तिरंगा

अभियान की सफलता के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा कार्यकर्ता अल्मोड़ा जिले में 60 हजार घरों में तिरंगा वितरित कर फहरायेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए हैं और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों द्वारा अल्मोड़ा जिले में 60 हजार तिरंगों का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह हर उस व्यक्ति तक पहुंचे, जो स्वयं को अंतिम पंक्ति का मानता है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में झंडा फहराया जाए, इसके लिए भाजपा के जिला, मण्डल, शक्तिकेंद एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की टोली का गठित की गई है। कार्यक्रम को पूरे जिले में संचालित होगा। जनपद के सभी 23 मंडलो में संयोजक एवं सह संयोजक का नियुक्त करते हुए शक्ति केंद्र व जिले के सभी 911 बूथों पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए जिले में जिल ामहामंत्री प्रेम शर्मा को संयोजक बनाया है जबकि उनके सहयोगी के रुप में राजेंद्र कैड़ा, विनीत बिष्ट, संदीप भोज, गोविंद मटेला व पूनम पालीवाल को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि जिले के 60 हजार मकानों में झंडा लगाने का लक्ष्य पूरा करें।

श्री रौतेला ने कहा है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का यह ऐतिहासिक मौका प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का पल है। उन्होंने यह मौका है उन सब आजादी के वीरों को नमन करने का, जिन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और तिरंगे की आन बान शान के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। दूसरी ओर आज इस तिरंगे की आन बान शान के लिए सीमा पर वीर जवान लगातार दिन-रात खड़े हैं। ऐसे में सभी का कर्तव्य है कि हम इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments