HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: दहशत का पर्याय बने गुलदार के साथ ली सेल्फी

Bageshwar Breaking: दहशत का पर्याय बने गुलदार के साथ ली सेल्फी

महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार रेस्क्यू सेंटर भेजा
सीएनई रिपोर्टर, काफलीगैर (बागेश्वर)

तहसील के असों गांव में बुजुर्ग महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार रात वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। जब से महिला को निवाला बनाया, तब से गांव इसके विचरण से दहशत का माहौल बना था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया। कैमरों से इसे ट्रेस किया गया। दहशत का पर्याय बने गुलदार के साथ लोगों ने सेल्फी ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मंगलवार की रात करीब 12 बजे गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसने के बाद वह जोर-जोर से दहाड़ने लगा। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। गश्त कर रहे वन कर्मियों ने बताया कि गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बुधवार की सुबह रेंजर मौके पर पहुंचे। उसके बाद गुलदार को रेंज कार्यालय लाया गया। रेंजर एसएस करायत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को मृग विहार या रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा जाएगा। गुलदार को देखने वालों का ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। कई लोग सेल्फी लेने में लग गए। गुलदार के कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments