HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः प्रशासन की टीम लेकर कई गांवों में पहुंची डीएम वंदना

अल्मोड़ाः प्रशासन की टीम लेकर कई गांवों में पहुंची डीएम वंदना

  • गांवों किसानी कार्य देखे, स्कूल व विद्यालयों का निरीक्षण
  • कई जगह ग्रामीणों की समस्याएं सुन निस्तारण के निर्देश
    सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

    जिलाधिकारी वंदना प्रशासन की पूरी टीम लेकर ताड़ीखेत ब्लाक के गांव-गांव पहुंच गई। उन्होंने किसानों के उद्यान व खेती कार्य देखे और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बढ़ावा देने और उनकी समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और राह में पड़े अस्पताल व विद्यालयों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने गत मंगलवार ताड़ीखेत ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम डीएम ने मुसोली गांव में गोपाल उप्रेती के सेब के बागान देखा तथा बागान में हुए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे लगनशील किसानों का चयन कर कलस्टर बनाकर सेब तथा अन्य फलोत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि एवं बागवानी का प्रर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण के लिए बड़े स्तर पर कार्य करने की जरूरत बताते हुए मनरेगा के तहत ऐसे कार्य करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी बिल्लेख गांव में पहुंची, जहां किसानों का सब्जी उत्पादन कार्य देखा तथा कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र में सब्ज़ी उत्पादन का बड़ा कलस्टर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सब्जी उत्पादक के खेतों के लिए सुअर रोधी दीवार बनाने के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए बीडीओ ताड़ीखेत, मुख्य उद्यान अधिकारी तथा लघु सिंचाई विभाग को 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

तत्पश्चात नौघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सा प्रभारी को हफ्ते में एक बार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में ओपीडी बढ़ाने, गैर जरूरी केसों को रेफर नहीं करने तथा प्राथमिक स्तर की चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में स्वच्छक की तैनाती के लिए उन्होंने मांग प्रस्तुत करने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 108 एंबुलेंस सेवा के रूट में शामिल करने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाई स्कूल लछीना का निरीक्षण किया। जहां स्थानीय लोगों से वार्तालाप करते हुए जनसमस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जूनियर हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन को बिना बिजली कनेक्शन के हस्तांतरित करने पर कार्यदाई संस्था को स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देश दिए। वहीं जल्द बिजली कनेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों से बात करते हुए शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका समेत अन्य दस्तावेज चेक किए। इसके बाद प्रशासन की टीम ने ग्राम मटेला मनिहार में निर्मित पालिहाउसों एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पॉलीहाउस में उत्पादित सब्जियों के कलस्टर की जिलाधिकारी ने सराहना की तथा इसी प्रकार अन्य हिस्सों में भी कलस्टर विकसित करने के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने सोनी बिनसर में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम धमाइजर में मत्स्य पालन के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द पानी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान गनियाद्योली (रानीखेत), कॉआपरेटिव ड्रग फैक्ट्री रानीखेत व आरोग्य स्वयं सहायता समूह चिलियानौला का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, बीडीओ ललित कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments