HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ट्वीटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई, 5...

अल्मोड़ा : ट्वीटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई, 5 हजार का वसूला जुर्माना

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा ने कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लाॅक डाउन के दौरान नियमों का पालन न करने वालों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि चंचल तिवारी निवासी जैचोली थाना सोमेश्वर द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिस पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर रमेश सिंह बोरा द्वारा चंचल तिवारी से आपत्तिजनक टिप्पणी हटवाते हुए उसके विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 5,000 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। हिदायत दी कि भविष्य में सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट न शेयर न करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments