HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : NCC व NSS स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

रानीखेत : NCC व NSS स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

स्व. जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान एननसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों ने झंडा गीत गाकर लोगों को तिरंगा लगाने को प्ररित किया।

रैली का प्रारम्भ महाविद्यालय प्रशासनिक परिसर से प्राचार्य द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राचार्य द्वारा तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला गया। रैली में एन.सी.सी. छात्रा विंग व छात्र विंग तथा एन.एस.एस. के स्वंय सेवियों द्वारा नारे लगाकर एवं झंडा गीत गाकर जनमानस को घर-घर तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित करने का प्रयास किया।

साथ ही सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। रैली का आयोजन महाविद्यालय परिसर से, हैड़ाखान मार्ग होते हुए चिलियानौला बाजार तक किया गया। रैली में डॉ० अभिमन्यु कुमार, डॉ. रूपा मार्या, डॉ० डॉ० शंकर कुमार पारुल भारद्वाज, डॉ० कोमल गुप्ता, डॉ. कमला तथा डॉ० राहुल चन्द्रा द्वारा सहयोग किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments