HomeAccidentAlmora : यात्री बस की आल्टो कार से जोरदार भिड़ंत, मौके पर...

Almora : यात्री बस की आल्टो कार से जोरदार भिड़ंत, मौके पर पहुंची पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा से भनोली जा रही एक विक्रांता यात्री बस सामने से आ रही आल्टो कार से मीनीआगर के समीप जा टकराई। इस दुर्घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को विक्रांत बस संख्या यूके-01-टीए-7536 अल्मोड़ा से भनोली की ओर जा रही थी। तोली के पास अचानक पनुवानौला से अल्मोड़ा की ओर आ रही आल्टो कार संख्या यूके-04-टीए-3597 बस की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिगस्त हो गया। बस को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यात्री बस में 10 से 12 लोग सवार थे, जबकि कार में भी चार लोग थे। दुर्घटना में कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा मनीआगर से तोली के बीच में सड़क मार्ग पर हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments