HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कांग्रेसजनों ने फूंका केंद्र व राज्य सरकार पुतला

बागेश्वरः कांग्रेसजनों ने फूंका केंद्र व राज्य सरकार पुतला

ADVERTISEMENTS

  • जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप
    सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

    कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल लिया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर दोनों सरकारों का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है, लेकिन उन्हीं के कार्यकाल में भर्ती के नाम पर घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। इसके बाद भी सरकारें नहीं चेत रहीं हैं। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। सरकारों को बेनकाब करेगी।
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस, युकां कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिरहे पर एकत्रि हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्मय हुई भर्ती परीक्षाओं में 15-15 लाख रुपये में पेपर बेचेन का खुलासा हुआ है। राज्य के खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन तथा घोटाले सहकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग में लगातार घोटाले हो रहे हैं। अपनी कमी छुपाने के लिए केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कवि जोशी, कुंदन गिरी, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, सुनील पांडेय, महेश पंत, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, किशन कठायत, सुनील पांडे, भूपेश खेतवाल, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments