HomeUttar Pradeshआजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

ADVERTISEMENTS

बरेली। आज गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ इज्जतनगर के तत्वावधान में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

75वें आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की कड़ी में जिला आयुक्त (स्काउट) सनत जैन (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, इज्जतनगर) के दिशा निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इज्जतनगर के जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) मुश्ताक अली के नेतृत्व में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर स्काउट्स गाइड्स के द्वारा रेल यात्रियों व आम जनता में आजादी के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

इस नुक्कड़ नाटक में जिला संघ के नेहरू, भगत सिंह, सुभाष, कमला नेहरू, लक्ष्मी बाई, विजयलक्ष्मी ग्रुप के दर्जनभर से अधिक स्काउट्स गाइड्स ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला सचिव विपिन सोलंकी, सहायक जिला सचिव देवेश कुमार मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक अभय कुमार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments