HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: रेडक्रास सोसायटी की टीम डीएम से मिली, कार्य व समस्याएं बताईं

Bageshwar: रेडक्रास सोसायटी की टीम डीएम से मिली, कार्य व समस्याएं बताईं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रीना जोशी से मिले। उनका जिले में आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उन्हें सोसायटी के कार्य और समस्याओं के बारे में बताया।

सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि सोसायटी जिले में लगातार आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटते का काम कर रही है। अब तक 13 प्रभावितों को सामग्री बांटी गई है। उन्होंने डीएम को बताया कि सोसायटी के लिए जमीन तो आवंटित हो गई है। अब भवन निर्माण के लिए बजट की जरूरत है। उन्होंने सहयोग की अपील की। सदस्यों ने जूनियर रेडक्रॉस का विद्यालयों से प्राप्त धनराशि जिला रेडक्रॉस को खण्ड कार्यालयों से जिला रेडक्रॉस के पास नहीं जमा होने की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

जिलाधिकारी श्रीमती जोशी ने रेडक्रॉस द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र रेडक्रॉस भवन बनाने के लिए धनराशि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने रेडक्रॉस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर जिला सचिव आलोक पांडेय, वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, डॉ. हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, उमेश जोशी, शंकर लाल टम्टा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments