HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश, 03 दिन में...

Almora Breaking: डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश, 03 दिन में मंगाई रिपोर्ट

— प्रसव को आई महिला से बंद वार्ड में मारपीट व शिशु की मौत का मामला
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रसव के लिए आई महिला से मारपीट एवं सामान्य प्रसव के बाद शिशु की मौत होने के प्रकरण चर्चा में आने के बाद जिलाधिकारी वन्दना ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने इसकी जांच के आदेश देते हुए जांच स​मिति गठित कर दी है और 03 दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि गत 18 जुलाई, 2022 को पूजा लोहनी पत्नी ललित मोहन लोहनी, निवासी गैरीगाड़, काफलीगैर, जिला बागेश्वर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ताकुला में भर्ती कराया। जहां उसने रात्रि करीब 12 बजे सामान्य प्रसव से शिशु ने जन्म दिया, लेकिन चिकित्सकों द्वारा बच्चे को सांस लेने में दिक्कत बताई और जच्चा—बच्चा को अल्मोड़ा के लिये रैफर कर दिया। मगर रास्ते में शिशु ने दम तोड़ दिया। मामले में पूजा लोहनी ने गंभीर आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वार्ड में बन्द कर उसके साथ मारपीट की और इन्हीं चोटों के कारण शिशु की मृत्यु हुई। सम्बन्धी आदि गम्भीर आरोप लगाये गये है।

जिलाधिकारी वंदना ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जांच समिति गठित की है। समिति में मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा, उप जिलाधिकारी सदर, जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा पंत एवं महिला अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. हेमा पांगती रावत को नामित किया है। जिलाधिकारी ने जांच समिति को निर्देशित किया है कि घटना की गहनता से जांच करते हुए सम्बन्धित पक्षों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिपिबद्ध करें और सुस्पष्ट व विस्तृत जांच आख्या 03 दिन के अन्दर जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments