HomeAccidentरोडवेज बस से कोई जिंदा बाहर नहीं निकला ! मिले 13 शव,...

रोडवेज बस से कोई जिंदा बाहर नहीं निकला ! मिले 13 शव, बयान से भ्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी में समाने वाली रोडवेज की बस में एक भी यात्री जिंदा बाहर नहीं निकाला जा सका। रेस्क्यू अभियान में कुल 13 शव बरामद हुए हैं और कोई भी यात्री जिंदा बाहर नहीं निकला है। सबसे हैरान करने वाला पहलू तो यह रहा कि इस दुर्घटना को लेकर शुरू से ही भ्रम की स्थिति रही। पहले सूचना मिली कि बस में 55 यात्री थे, फिर बताया गया कि 40 यात्री थे और अब कहा गया है कि केवल 13 यात्री चालक—परिचालक सहित थे और सभी काल के ग्रास बन चुके हैं।

ज्ञात रहे कि मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में आज सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी। इस बस में कितने यात्री थी, इसको लेकर समाचार लिखे जाने तक संशय की स्थिति बनी हुई है। बताया गया है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित हो गई और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल की दूरी करीब 90 किमी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले बस एक चट्टान से टकराई और उसके पुर्जे हवा में उछल गये। इसके बाद सीधे नर्मदा नदी में जा समाई। जिन शवों को बाहर निकाला गया, वह बस में ही फंसे हुए थे।

गृह मंत्री के बयान से उत्पन्न हुआ भ्रम

इस हादसे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जो बयान दिया उससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकाला गया है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोग लगातार कहते रहे कि एक भी बस सवार जिंदा बाहर नहीं निकला है। इधर इस मामले में गृहमंत्री ने कहा कहना है कि, ”खलघाट हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ‌से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार 13 लोग की हादसे में मृत्यु हुई है। घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।”

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए की मदद देने की बात कही है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। फिलहाल 12 मृतकों की ही पहचान हो पाई है। इनमें 4 राजस्थान, 1 इंदौर (मध्यप्रदेश) और बाकी महाराष्ट्र से हैं। शवों को धामनोद (धार, मध्यप्रदेश) के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

होटल मालिक कर रहा 30—35 सवारों का दावा

यह रोडवेज बस संख्या MH 40 N 9848 सुबह 9 से 9.15 बजे खलघाट से 12 किलोमीटर पहले दूधी बायपास किनारे एक होटल पर रुकी थी। होटल मालिक का कहना है कि यहां 12-15 यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया, जबकि बाकी लोग भीतर थे। होटल मालिक की बात को यदि सही मानें तो यदि बस में से 15 लोग उतरे तो यात्री संख्या अब तक मिली 13 लाशों से अधिक हो सकती है।

नर्मदा नदी में गिरी बस, लगातार निकाली जा रही लाशें

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments