सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नृसिंहबाड़ी अल्मोड़ा में हरेला पर्व पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के साथ मनाया गया। बच्चों ने रैली भी निकाली।
इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए “पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगायो” रैली निकाली। प्रधानाचार्य मदन मोहन कांडपाल ने बताया गया कि जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर करबला चौक, आफिसर्स क्लब अल्मोड़ा होते हुए वापस विद्यालय आई। छात्रों ने स्वयं से पर्यावरण जागरूकता पोस्टर, बैनर बनाकर रैली को और अधिक आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य विजय गैरोला, दीपक, गीता दुर्गापाल, कविता कनवाल, हेमा जोशी आदि शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।