HomeUttarakhandDehradunसीएम धामी ने किया उत्तराखंड पुलिस एप और ई-एफआईआर सेवा का शुभारंभ

सीएम धामी ने किया उत्तराखंड पुलिस एप और ई-एफआईआर सेवा का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में उत्तराखंड पुलिस एप तथा ई-एफआईआर सेवा का शुभारंभ किया। यह नया पुलिस एप उत्तराखण्ड पुलिस की 5 विभिन्न ऑनलाइन सेवा का एकीकरण कर तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस एप के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र के साथ जन सेवा के लिए किया गया बेहतर प्रयास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विचार को धरातल पर उतारने की पहल है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाने तथा चारधाम के साथ ही नये पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने की भी इसके माध्यम से प्रभावी व्यवस्था हो। आम जनता की सुविधा के लिये पुलिस विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी अपनी ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से प्रयास किये जाने चाहिए।

जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड : जिला हो या शासन, बैठकों में चाय-बुके का चलन खत्म, पढ़ें ये नए दिशा-निर्देश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments