HomeBreaking Newsसावधान : भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, डीएम नैनीताल ने दिए...

सावधान : भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, डीएम नैनीताल ने दिए दिशा—निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

Weather Update : उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानों तक एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार 19 जुलाई को भारी बारिश का रेट अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज पहाड़ के अधिकांश जनपदों में धूप खिली है, लेकिन मौसम जल्द ही फिर करवट लेने जा रहा है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार सोमवार 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर चलेगा। जिसको देखते हुए दो दिन का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 19 जुलाई को भारी से भारी बारिश होने की सम्भावना है। जिसको देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से बताया गया है कि नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए 18 जुलाई का येलो अलर्ट जारी हुआ है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 18 व 19 जुलाई को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

डीएम ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

इधर राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल सहित कई जिले में 18 जुलाई को (ऑरेंज अलर्ट) व 19 जुलाई को (रेड अलर्ट) जारी किया है। नैनीताल जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र मे होने वाली घटनाओं के संबंध में अधिकारियों को तत्परता से निपटने हेतु हाई एलर्ट तथा सभी तहसीलों में बने कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

इन नम्बरों पर करें संपर्क

साथ ही भारी बारिश से नुकसान होने पर आम जन को तत्काल दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम व जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल दूरभाष नम्बर- 05942-231178-179 या टोल फ्री नं० 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग करने व सड़क बाधित होने पर सम्बन्धित विभाग को आवश्यकता अनुसार जेसीबी लगाकर तत्काल सड़क खुलवाने के निर्देश दिए है। नदी व नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments