HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: आपदा की दृष्टि से नवागंतुक डीएम ने अफसरों को किया अलर्ट

Bageshwar: आपदा की दृष्टि से नवागंतुक डीएम ने अफसरों को किया अलर्ट

— समन्वय बनाकर करें काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी—रीना
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

नवागंतुक जिलाधिकारी रीना जोशी ने आपदा की आशंकाओं के दृष्टिगत आज अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही आपसी समन्वय बनाकर रखने को कहा। उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर हर 15 दिन में अधिकारियों की बैठक करें। आपदा होने पर कम समय में राहत पहुंचाने का काम करें। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि बारिश या भू-स्खलन से सड़क, बिजली, पानी व संचार सेवाओं की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जल्द से जल्द आपूर्ति सूचारू करना सुनिश्चित करें। जिला व तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहें। प्राप्त होने वाली शिकायतों व सूचनाओं को पंजीकृत करना सुनिश्चित करने के साथ ही त्वरित गति से समाधान भी करें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।

उन्होंने आपदा सम्भावित क्षेत्रों में पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए, साथ ही वर्षाकाल दौरान सम्भावित अवरूद्ध होने वाली सड़कों पर जेसीबी तैनात करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी, होमगार्ड व एनसीसी प्रशिक्षितों की सूची पुलिस व उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने आपदा से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी,जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments