HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: बढ़ती आबादी के दुष्प्रभाव समझाए, लोगों को किया जागरूक

Bageshwar: बढ़ती आबादी के दुष्प्रभाव समझाए, लोगों को किया जागरूक

ADVERTISEMENTSAd

— विश्व जनसंख्या दिवस पर विविध कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों आदि पर चर्चा हुई। लोगों को जागरूक किया गया।

जन शिक्षण संस्थान पर निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने बढ़ती आबादी को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। बताया कि 1989 से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारी आदि की जानकारी दी। प्रबंधक गगन पंत ने आठ बिलियन की दुनिया, सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर, अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकारी, विकल्प सुनिश्चित करना थीम पर लोगों को जानकारी प्रदान की। कहा कि घड़ी में सेकेंड की सुई जितनी तेजी से मूव करती है। उससे कहीं अधिक तेजी से दुनिया की जनसंख्या का आकड़ा बदल रहा है। बढ़ती जनसंख्य विकास में बाधक है। गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा इसके लिए जिम्मेदार हैं। इस दौरान नरेंद्र खेतवाल, चंदू नेगी, हिमांशी देव, पूजम त्रिपाठी, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।

उधर, नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय इंटर कालेज देवलधार में निबंध प्रतियोगिता की। जिसमें कोमल उपाध्याय प्रथम, निधि आर्य द्वितीय, शिखा तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य दीप चंद्र पांडे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं, नव ज्योति पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें शारदा जोशी प्रथम, दीपक सिंह दानू द्वितीय और नेहा पांडे तृतीय रहे। प्रधानाचार्य जानकारी पाठक ने उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान उमा पांडे, तानु पांडे, महक पाठक, जयदीप कुमार मोजूद थे। एशियन स्कूल कोचिंग सेंटर में भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें तनुजा चम्याल, अनीता, राहुल खेतवाल क्रमश: रहे।

इस दौरान भुवन बुधानी, हिमांशु पांडे आदि मौजूद थे। इधर जिला चिकित्सालय में जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक किया। जनता जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी देते हुए बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। इस दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरीश पोखरिया, अनूप काण्डपाल, देवेंद्र सिंह, मोहिनी कोरंगा आदि मौजूद
थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments