HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : कलमठ में धंसा हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा पिकअप

ब्रेकिंग न्यूज : कलमठ में धंसा हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा पिकअप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा एक पिकअप अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में निर्माणाधीन कलमठ में जा घुसा। इस बीच त्वरित सहायता मिल जाने से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 01 सीए 1322 हल्द्वानी से माल लेकर अल्मोड़ा जा रहा था। सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर सुयालबाड़ी और खीनापानी के बीच एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में यह वाहन निर्माणाधीन कलमठ में जा घुसा। इस बीच निर्माण कंपनी के रविन्द्र पटेल तुरंत जेसीबी लेकर पहुंच गये और उन्होंने कलमठ में फंसे वाहन को कलमठ से सुरक्षित बाहर निकलवाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

यह पिकअप बसंत सिंह निवासी दुलागांव, रैलाकोट, अल्मोड़ा चला रहा था। उसके साथ एक अन्य यात्री योेगेश सिंह रावत भी पिकअप में सवार था। यह पिकअप अल्मोड़ा निवासी सलमान का बताया जा रहा है। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है ​कि अकसर तेज रफ्तार और खराब मौसम के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चूंकि इन दिनों हाईवे पर अनेक स्थानों पर कलमठों का निर्माण भी चल रहा है अतएव वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments