HomeBreaking Newsरामगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे सड़े—कीड़े लगे अंडे, वितरण रोका, जांच शुरू

रामगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे सड़े—कीड़े लगे अंडे, वितरण रोका, जांच शुरू

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

यहां रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत क्वारब आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विकास द्वारा पोषण आहार के तहत सड़े और कीड़े लगे अंडे आने के बाद तत्काल अंडों की सप्लाई रोक दी गई है। अधिकारिक स्तर पर अब मामले की जांच चल रही है। यह अंडे गर्भवती व धात्री महिलाओं के पोषण के लिए आए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र में उस वक्त महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैरान रह गई जब उसने वितरण के लिए आये अंडों में कीड़े रेंगते देखे। इन अंडों में से दुर्गन्ध भी आ रही थी। कार्यकर्ती विमला जोशी ने जिसके बाद तत्काल अंडों का वितरण रोक दिया।

कार्यकर्ती ने बताया कि 26 आंगनबाड़ी केंद्रों की गर्भवती और धात्री महिलाओं लिए 664 अंडों—खजूरों का का वितरण होना था, लेकिन वितरण से पहले ही पेटियों से दुर्गन्ध आने लगी। जब अंडों की पेटियां खोली गई तो लगभग सभी अंडों पर कीड़े लगे हुए थे। गर्भवती महिलाओं के लिए आए अंडों ही नहीं, बल्कि खजूरों पर भी कीड़े लगे थे। जिससे बाद इनका वितरण रोक दिया गया है।

इधर मामले की सूचना प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमू लशपाल को दी गई। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, जिसको लेकर संबंधित वितरक को सूचित किया गया है। अन्य केंद्रों पर भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments