HomeUttarakhandNainitalनैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. प्रबंन्ध कमेटी सदस्यों को आमेलन को...

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. प्रबंन्ध कमेटी सदस्यों को आमेलन को चुनौती सम्बंधित रिट याचिका पर उच्च न्यायालय से राहत

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. की प्रबन्ध कमेटी सदस्यों को आमेलन को चुनौती सम्बन्धी रिट याचिका पर उच्च न्यायलय नैनीताल द्वारा याचिका पर राहत को विराम लगाते हुए निरस्त कर दिया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उक्त की जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने बताया कि दो सदस्य विरेन्द्र सिंह मेहरा रामनगर क्षेत्र व शेखर चन्द्र जोशी कोटाबाग क्षेत्र की प्राथमिक दुग्ध समिति में कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण उन्हे नैनीताल दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी से अर्नह करते हुए उनके स्थान पर रामनगर क्षेत्र से कृष्ण कुमार शर्मा व कोटाबाग क्षेत्र से महिमन सिंह चौहन का नैनीताल दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी में आमेलन कर दिया गया था।

जिस सम्बन्ध में तत्कालीन दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी सदस्य विरेन्द्र सिंह मेहरा व शेखर चन्द्र जोशी द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी में उक्त सदस्यों के आमलेन को खारिज करने हेतु उच्च न्यायलय में वाद दायर किया गया था। जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments