HomeDelhiआम जनता पर महंगाई की एक और मार - रसोई गैस हुई...

आम जनता पर महंगाई की एक और मार – रसोई गैस हुई महंगी

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इनकी कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा। 14.2 kg वाले सिलेंडर के साथ-साथ 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ गये हैं। इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि इससे पहले मई में घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाये गए थे। तब प्रति सिलेंडर की कीमत 999 रुपये हो गई थी।

दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है। हालांकि, यह राहत बहुत ज्यादा नहीं है।

कुछ दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कम किये गए थे जो कि बड़ी राहत थी। उस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे। लेकिन अब 8.50 रुपये और घटने से कीमत 2012 रुपये के करीब आ जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments