HomeNationalखराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है। हिम शिव लिंग की 43 दिवसीय तीर्थयात्रा पिछले सप्ताह शुरू हुई थी।

ADVERTISEMENTSAd

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम के नुनवान और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। जून 30 से अबतक करीब 71,000 तीर्थ यात्रियों ने पवित्र गुफा में हिम शिव लिंग के दर्शन किये हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में आज कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों में कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यात्रा मार्ग पर आज ज्यादातर बादल छाए रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments