HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रोडवेज बस व डंपर की​ भिड़ंत, तीन घायल

Almora News: रोडवेज बस व डंपर की​ भिड़ंत, तीन घायल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज सुबह जिले के द्वाराहाट थानांतर्गत छानागोलू के पास एक रोडवेज बस व एक डंपर की​ भिड़ंत हो गई। इससे तीन लोगों को मामूली चोटें आई, लेकिन सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हुआ यूं कि आज सुबह रोडवेज बस संख्या UK 07 PA—2966 मासी से अल्मोड़ा को आ रही थी। सुबह करीब 8 बजे पुलिस चौकी बग्वालीपोखर अंतर्गत ग्राम छानागोलू के पास विपरीत दिशा से डंपर संख्या UK 04 CB—8937 आ रहा था। इसी बीच बस व डंपर की टक्कर हो गई। इसकी सूचना मिलने पर बग्वालीपोखर चौकी से तुरंत मौक़े पर कांस्टेबल संजय कुमार व कुंदन गिरी पहुंचे और उधर द्वाराहाट से उप निरीक्षक मोहन सिंह सोन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आई। घायलों में रमेश चन्द्र फुलारा पुत्र भोला दत्त फुलारा निवासी चौखुटिया, 04 वर्षीय आशीष पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मनेला थाना द्वाराहाट व लीलाधर मठपाल पुत्र स्व. गंगा दत्त मठपाल निवासी चौखुटिया शामिल हैं। जिन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज करा कर घर भेज दिया गया।

डंपर चालक बालम सिंह ने पेट दर्द की शिकायत की, तो उसे उपचार के लिए वाहन मालिक के माध्यम से रानीखेत अस्पताल भेजा गया। सड़क पर हुई इस दुर्घटना से मार्ग भी अवरुद्ध रहा, जिसे बाद में खुलवा दिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments