HomeBreaking Newsहल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित हॉट एंड टेकि ब्रेजा का अनावरण, पढ़िये शानदार फीचर्स

हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित हॉट एंड टेकि ब्रेजा का अनावरण, पढ़िये शानदार फीचर्स

ADVERTISEMENTS

Maruti Suzuki Offers New Brezza with 1.5L Petrol Engine that offers the best-in-class

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

मारुति सुजुकी की नेक्स्ट जेनरेशन हॉट एंड टेकि ब्रेजा का अनावरण आज हल्द्वानी के नैनीताल मोटर्स में अनावरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि Hot & Techy Brezza के आने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। ब्रेज़ा में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 स्पीड एटी गियर बॉक्स, 360 सराउंडिंग व्यू डिग्री कैमरा, headsup display and telescopic steering wheel, वायस असिस्ट के साथ 9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एबियेंट लाइ‌टिंग, वायरलैस फोन चार्जिंग उपलब्ध है।यही नहीं, न्यू जेनरेशन ब्रेजा में 1.5 के सीरीज माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन जो 102 bhp का पावर और 135 Nm का टार्क जेनरेट करता है भी मौजूद है।

नयी ब्रेजा का माइलेज 20.15 के.एम.पी.एल. है, जो कि इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। नयी ब्रेजा को मैनुअल और आटोमेटिक दोनों वर्जन में लांच किया गया है। इलेक्ट्रिक सनरूफ इसे अलग ही पायदान पर खड़ा करती है। इलेक्ट्रिक सनरूफ को खास तौर पर मौजूदा ग्राहकों की मांग पर बनाया गया है।

सेफ्टी हेतू नभी हॉट एंड टेकी ब्रेजा में छह एयर बैग के साथ ईएसपी, ईबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट आदि एडवांस फीचर से लेस ब्रेजा दो नये रंग ब्रेब खाकी और स्पेडिंड सिल्वर के साथ ही छह बाडी कलर्स में उपलब्ध है। जिसमें तीन डुअल टोन हैं। नई ब्रेजा का स्टार्टिंग प्राइज 7.99 लाख से 13.8 लाख तक है।

ज्ञात रहे कि मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 2022 भारतीय कार बाजार द्वारा भारत में सबसे बहुप्रतीक्षित, महत्वपूर्ण और प्रीमियम लॉन्च में से एक है। मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (विटारा ब्रेज़ा) का पिछला संस्करण भारतीय बाजारों में काफी सफल साबित हुआ था। कंपनी ने नई ब्रेजा अब कुमाऊं की व्यापारिक मंडी कह जाने वाले हल्द्वानी में हॉट एंड टेकी (Hot And Techy) टैगलाइन के साथ उपलब्ध है। उम्मीद है कि अपने शानदार फीचर्स के चलते यह नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

अनावरण कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अलावा नैनीताल मोटर्स के भूपेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल सहित समस्त स्टॉफ व गणमान्य जन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments