HomeBreaking Newsचलो पशुपतिनाथ : सावन माह में वाई.टी.डी.ओ संग कीजिए नेपाल में शिव...

चलो पशुपतिनाथ : सावन माह में वाई.टी.डी.ओ संग कीजिए नेपाल में शिव धाम के दर्शन

ADVERTISEMENTS

⏩ वाई.टी.डी.ओ. टूर एंड ट्रेवलस, द माल नैनीताल की करायेगा यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हिंदू धर्म में सावन माह का अत्यधिक महत्व है। वर्तमान वर्ष में सावन माह शुरू होने वाला है। इसमें कतई भी संदेह नहीं है कि यह वह पवित्र माह है, जिसमें भगवान शिव की अराधना सभी कष्टों के निवारण व मनोकामना की पूर्ति करती है। सावन माह में भगवान शिव की अराधना यदि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हो तो शिव भक्तों के लिए इससे सुखद अनुभव अन्य कुछ नहीं हो सकता है।

पर्यटन संस्था करा रही यात्रा

हर्ष का विषय है कि वाई.टी.डी.ओ. टूर एंड ट्रेवलस, द माल नैनीताल द्वारा इस सावन माह में पर्यटकों को नेपाल यात्रा कराई जा रही है। यह यात्रा 03 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य होगी। वहीं लेह लद्दाख की यात्रा भी शीघ्र होने जा रही है।

यह है यात्रा का कार्यक्रम

इस यात्रा के दौरान सावन माह में सावन माह में पर्यटक पशुपतिनाथ मंदिर में शिव पार्थिव पूजन में सम्मलित होंगे। इसके अलावा पर्यटकों को काठमांडू एवं पोखरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एसी मिनी बस द्वारा कराया जायेगा। यही नहीं, आवास की व्यवस्था भी आधुनिक एसी युक्त कमरों में होगी। अहम यह भी है कि इस यात्रा के दौरान धनगढ़ी से काठमांडू एवं पोखरा से नोपालगंज के मध्य हवाई यात्रा पर्यटकों को कराई जायेगी। वहीं संस्था से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के अतिरिक्त लेह लद्दाख की यात्रा 20 जुलाई, 2022 से 25 जुलाई 2022 के मध्य होगी। यात्राओं में शामिल होने के इच्छुक यात्री अधिक जानकारी के लिए वाईटीडीओ से संपर्क कर सकते हैं।

इस तारीख़ से शुरू हो रहा सावन माह —

शास्त्रों के अनुसार सावन महीने को बहुत ही पवित्र माह माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो व्यक्ति सोमवार के व्रत रखता है, भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। वर्ष 2022 में सावन का माह ज्योतिषियों के अनुसार 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त हो रहा है। इस दौरान व्रतों का भी विशेष महत्व है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments