HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : निर्माण सामग्री उतारते वक्त युवक की दर्दनाक मौत,...

बिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : निर्माण सामग्री उतारते वक्त युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, पत्नी व तीन नाबालिग बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गया मृतक, पढ़िये पूरी डिटेल सिर्फ क्रिएटिव न्यूज पर….

अल्मोड़ा। यहां विकास भवन से सटे निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के पास​ भवन निर्माण सामग्री (मार्बल) उतारते समय एक युवक की निर्माण साम्रगी के नीचे दबने से मौत हो गई है, जबकि उसका भाई गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि यहां विकास भवन के निकट निर्माण सामग्री से लदा ट्रक पहुंचा। जिसमें रखे विशाल मार्बल को उतारने में कई लोग जुटे थे। इस बीच अचानक तलाड़बाड़ी निवासी जगदीश सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र अमर सिंह अचानक मार्बल के नीचे दब गये। उनके साथ ही उनके भाई संजय सिंह भी चोटिल हुए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संजय का उपचार चल रहा है। इधर इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिनमें एक 12 साल की पुत्री, 10 साल का पुत्र और 6 साल की पुत्री शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments