HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : देहरादून में मिली चौखुटिया से गायब हुई महिला, पति ने...

अल्मोड़ा : देहरादून में मिली चौखुटिया से गायब हुई महिला, पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने गत दिनों घर से बिना कुछ बताए गायब हुई महिला को देहरादून से बरामद कर उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को भुवन चन्द्र सती निवासी चिलियानौला, रानीखेत, हाल निवासी महाकालेश्वर चौखुटिया द्वारा अपनी पत्नी मन्जू सती के बिना बताये घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना चौखुटिया में गुमशुदगी दर्ज करवायी गई थी। जिसकी जांच उनि मनमोहन सिंह मेहरा द्वारा की जा रही थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल गुमशुदा की बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए। जिस पर चौखुटिया पुलिस द्वारा महिला के मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में पूछ-ताछ की गई और इसमें सर्विलांस की मदद भी ली गई। आंखिरकार काफी ढूंढ—खोज के बाद आज महिला को 4 जुलाई को देहरादून से बरामद कर लिया गया। अब चौखुटिया पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments