HomeUttarakhandAlmoraदवा व्यवसायी मुकेश देवल की माता भगवती देवी का 100 साल की...

दवा व्यवसायी मुकेश देवल की माता भगवती देवी का 100 साल की आयु स्वर्गारोहण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी मुकेश देवल की माताजी भगवती देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर स्वर्ग को प्रस्थान कर लिया है। उनका अपने एलआर साह रोड स्थित आवास में निधन हो गया। विश्वनाथ घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई।

हल्द्वानी : तरसर झील हादसे में लापता गाइड का शव मिला, अभी भी लापता है डा. महेश

जिला अस्पताल के निकटर्वी दवा प्रतिष्ठान के पूषा मेडिकोज के स्वामी दवा व्यवसायी मुकेश देवल की माता भगवती देवी एक धर्म परायण महिला थीं। वह पूरे सौ साल की आयु पूर्ण कर अपने बहू—बेटों, नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका देहांत गत 22 जून बुधवार रात्रि को हो गया था।

इधर कैमिस्ट एसोसिएशन की शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की। परमात्मा से प्रार्थना की गई कि वह उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक जताने वालों में तमाम दवा विक्रेता व गणमान्य जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments