HomeUttarakhandBageshwarभारी बारिश का अलर्ट : यहां प्रशासन ने ग्लेशियरों की ट्रैकिंग पर...

भारी बारिश का अलर्ट : यहां प्रशासन ने ग्लेशियरों की ट्रैकिंग पर लगाई रोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/कपकोट

भारी बारिश के अलर्ट के बाद कपकोट तहसील प्रशासन ने ग्लेशियरों की ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। साहसिक यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए हैं। अब ग्लेशियिरों की यात्रा अक्टूबर माह से शुरू हो सकेगी।

कपकोट के पिंडारी, कफनी ग्लेशियर और सुंदरढूंगा घाटी की यात्रा पर तहसील प्रशासन ने रोक लगा दी है। वर्षभर यहां साहसिक यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को झटका लग गया है। यहां पर्यटक परिवार और बच्चों के साथ भी आते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में वर्षभर भारी हिमपात और बारिश रहती है। ट्रैकिंग करने का समय अप्रैल से जून और अक्टूबर से नवंबर माह के मध्य रहता है। अन्य किसी भी समय पर यह ट्रैक सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। वर्तमान में प्री-मानसून और पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है। हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है।

ज्ञात रहे कि बीते वर्ष 18 से 20 अक्टूबर के मध्य अतिवृष्टि हुई थी। जिसके कारण कुछ साहसिक पर्यटक फंस गए थे। उनकी मौत भी हो गई थी। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद अंतिम गांव खाती के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को मौसम की चेतावनी और सुरक्षा आदि के निर्देश दिए हैं। वन विभाग, लोनिवि आदि विभागों की गैंग को पर्यटकों को अलर्ट के बारे में जागरूक करने को कहा गया है। वायरलेस, वाकी-टाकी के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

अल्मोड़ा : आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया अभिभूत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments