HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शारदा पब्लिक स्कूल में शुरू हुई इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता

अल्मोड़ा : शारदा पब्लिक स्कूल में शुरू हुई इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS

⏩ नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी व प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा ने किया उद्घाटन

⏩ पहले राउंड में वर्णिका डालाकोटी, रोहित बिष्ट, हर्ष शर्मा व सौम्या प​टियाल ने दर्ज की जीत

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में दो दिवसीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुख्य अतिथि नैनीताल हाईकोर्ट से आए अधिवक्ता डीके जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में वर्णिका डालाकोटी, रोहित बिष्ट, हर्ष शर्मा व सौम्या प​टियाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।

बौद्धिक महत्व की है यह प्रतियोगिता : एड. जोशी

प्रतियोगिता में जीआईसी अल्मोड़ा, वीर शिवा, शारदा पब्लिक स्कूल आदि स्कूल के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथी एडवोकेट डीके जोशी ने शतरंज के बौद्धिक महत्व के बारे में बताया एवं विद्यालय की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

इस तरह चला शह—मात का खेल

प्रथम राउंड में वर्णिका डालाकोटी ने निधि चौधरी को, रोहित बिष्ट ने चिरायू वर्मा, हर्ष शर्मा ने सूरज पांडे और सौम्या पटियाल ने जतिन कुमार को पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल कल 18 जून, शनिवार को खेला जायेगा।

विजेताओं को ​ट्रॉफी व नगद धनराशि

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये व ट्रॉफी। द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रूपये व ट्राफी, तृतीय पुरस्कार 3 हजार रूपये नगद व ट्राफी तथा बेस्ट विनर गर्ल खिलाड़ी 5 हजार रूपये नगद व ट्राफी दिया जायेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर हेम तिवाड़ी, अनीता पवार, विजय बंगारी, जीवन कुमार एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

अग्निपथ : 04 नहीं, 15 सालों के लिए युवाओं को दें नौकरी, एड. सती ने जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments