HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : नशे के 100 इंजेक्शन के साथ पुलिस के हत्थे...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नशे के 100 इंजेक्शन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी

नशे के 100 इंजेक्शन के साथ दो दस्तक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोप है कि यह युवक नशे के इंजेक्शन यूपी के बहेड़ी से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो कि पूर्व में भी नशे के कारोबार में जेल जा चुके हैं। वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मछली बाजार तिराहे पर संदेह होने पर एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका। जब इनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 100 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। जिसके बाद इन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मदी चौक वनभूलपुरा निवासी साहिल और मोहम्मद इमरान हैं। पुलिस के अनुसार इनका पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। इससे पहले भी यह स्मैक तस्करी में जेल जा चुके हैं। यह लोग नशे के यह इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करते थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments